1
लॉगिन और प्रोफाइल सेटअप
ऐप डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले आपको अपना अकाउंट बनाना होगा। यह 100% सुरक्षित है।
- अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP से लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद अपनी दुकान/क्लिनिक का नाम, संचालक का नाम और पूरा पता भरें।
- इसके बाद आप सीधे ऐप के मेन डैशबोर्ड (Home Screen) पर पहुँच जाएंगे।
2
आज की कतार (Queue) शुरू करना
जब आप सुबह अपनी दुकान या क्लिनिक खोलते हैं, तो आपको कतार चालू करनी होती है ताकि टोकन कटना शुरू हो सकें।
- डैशबोर्ड पर मौजूद बड़े से "आज की कतार शुरू करें" (Start Queue) बटन पर क्लिक करें।
- इस पर क्लिक करते ही आपका 'Live Queue Control Room' खुल जाएगा।
सुझाव: कतार शुरू होने के बाद आप कभी भी "लाइव कतार में जाएँ" बटन दबाकर वापस कंट्रोल रूम में आ सकते हैं।
3
ग्राहकों को टोकन देना
मरीजों या ग्राहकों को टोकन देने के 3 अलग-अलग तरीके हैं, जो डैशबोर्ड के मेनू में उपलब्ध हैं:
- Walk-in Entry (नॉर्मल टोकन): जो ग्राहक खुद चलकर आएं, उनका नाम और मोबाइल नंबर डालकर सामान्य टोकन जनरेट करें।
- VIP Token (लाल बटन): अगर कोई खास मेहमान या परिचित आता है, तो VIP टोकन दें। यह टोकन कतार में सबसे आगे (Top) लग जाएगा।
- Emergency (संतरी बटन): मेडिकल इमरजेंसी वाले मरीजों के लिए। ये भी सिस्टम में सबसे पहले देखे जाएंगे।
* टोकन जनरेट होते ही ग्राहक के नंबर पर WhatsApp और आपके थर्मल/Wi-Fi प्रिंटर पर प्रिंट निकालने का विकल्प आ जाएगा।
4
लाइव कतार और वॉइस अलर्ट चलाना
टोकन कटने के बाद, 'Live Queue' सेक्शन से आप पूरी भीड़ को उंगलियों पर कंट्रोल कर सकते हैं।
- Next Token (अगला टोकन): जैसे ही आप यह बटन दबाएंगे, सिस्टम अपने आप आवाज़ लगाएगा— "सुनिए राहुल जी, आपका टोकन नंबर 5 आ गया है। कृपया अंदर जाएँ।"
- Recall (दोबारा आवाज़ लगाएँ): अगर ग्राहक ने आवाज़ नहीं सुनी, तो इसे दबाकर दोबारा अनाउंसमेंट कराएं।
- Skip (छोड़ें): अगर ग्राहक बुलाने पर भी नहीं आता है, तो उसे Skip कर दें। वह पेंडिंग लिस्ट में चला जाएगा और आप उसे बाद में कंप्लीट कर सकते हैं।
- Pause Queue (कतार रोकें): लंच ब्रेक के समय कतार को रोकने के लिए इस बटन का उपयोग करें।
5
स्टाफ जोड़ना (Staff Management)
आपकी अनुपस्थिति में आपका स्टाफ भी टोकन दे सकता है।
- डैशबोर्ड से 'स्टाफ (Staff)' वाले बटन पर क्लिक करें।
- अपने रिसेप्शनिस्ट का नाम और 10-अंकों का मोबाइल नंबर डालकर सेव करें।
- अब वह स्टाफ अपने मोबाइल में Token Book24 ऐप डाउनलोड करके लॉगिन कर सकता है। (स्टाफ केवल टोकन दे सकेगा, सेटिंग्स या प्रोफाइल डिलीट नहीं कर पाएगा)।
6
डेली रिपोर्ट (Daily Report) और एक्सपोर्ट
दिन के अंत में अपने पूरे काम का हिसाब-किताब एक क्लिक में निकालें।
- डैशबोर्ड से 'Daily Report' पर जाएँ।
- किसी भी तारीख का चुनाव करें (जैसे आज, कल या पिछला महीना)।
- आपको दिखेगा कि कुल कितने टोकन कटे, कितने पूरे हुए और कितने पेंडिंग रहे।
- आप 'Export' बटन दबाकर पूरी रिपोर्ट को PDF या Excel (CSV) में डाउनलोड कर सकते हैं और WhatsApp पर शेयर भी कर सकते हैं।