मरीज की ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान
यह भुगतान क्लिनिक में होने वाले परामर्श की बुकिंग के लिए है। भुगतान से पहले क्लिनिक की परामर्श फीस, TokenBook24 सेवा शुल्क और कुल देय राशि दिखाई जाएगी। Razorpay का भुगतान-प्रसंस्करण शुल्क TokenBook24 अपने सेवा शुल्क से वहन करता है।
ऑनलाइन बुकिंग में क्लिनिक की सामान्य परामर्श फीस लागू होती है। पुराने पर्चे, मुफ्त follow-up या दूसरी छूट के लिए पहले क्लिनिक के काउंटर से पुष्टि करें।
सफल भुगतान की सर्वर से पुष्टि होने पर टोकन क्लिनिक की सामान्य कतार में जुड़ता है। ऑनलाइन भुगतान से प्राथमिकता या तुरंत इलाज की गारंटी नहीं मिलती।
पैसा कट गया लेकिन टोकन नहीं मिला
बिना लॉगिन बुकिंग के लिए उसी खुले ब्राउज़र टैब में “इसी भुगतान की स्थिति जाँचें” दबाएँ और रसीद / PDF सुरक्षित रखें। पहले से लॉगिन करके भुगतान किया हो तो “मेरे ऑनलाइन भुगतान” में स्थिति देखें। नया भुगतान न करें। भुगतान मिला लेकिन बुकिंग पूरी न हो तो “रिफंड की समीक्षा जरूरी” स्थिति दिखाई जा सकती है। यह रिफंड पूरा होने की पुष्टि नहीं है।
बिना लॉगिन भुगतान से मोबाइल नंबर सत्यापित नहीं होता। पुराने रिकॉर्ड, टेस्ट और उपचार पर्चा देखने के लिए ऐप में बुकिंग कोड और बुकिंग वाले मोबाइल का OTP सत्यापन जरूरी है।
रद्द बुकिंग या रिफंड की सहायता
भुगतान का संदर्भ और क्लिनिक का नाम लेकर सहायता से संपर्क करें। भुगतान/बुकिंग और रिफंड की पात्रता की जाँच के बाद स्थिति अपडेट होगी। “रिफंड दर्ज” और बैंक में राशि वापस दिखाई देना अलग चरण हो सकते हैं। कोई secret, कार्ड विवरण या OTP सहायता संदेश में न भेजें।
गोपनीयता · बुकिंग की सहायता